
भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के बाद कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी 5 से 12 अगस्त तक जबलपुर संभाग के संगठनात्मक जिलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी। इन शिविरों के माध्यम से ब्लॉक अध्यक्षों, मंडलम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान तथा आगामी राजनीतिक रणनीति का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कांग्रेस का कहना है कि संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय और मजबूत बनाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। प्रशिक्षण शिविरों में कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाने, संगठन की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने और आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस अब तक 72 संगठनात्मक जिलों में से 26 जिलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर चुकी है। अब दूसरे चरण में जबलपुर संभाग के 10 संगठनात्मक जिले शामिल किए गए हैं। इनमें जबलपुर शहर, जबलपुर ग्रामीण, कटनी, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, इन प्रशिक्षण शिविरों में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे और संगठन को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। खास तौर पर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने पर विशेष जोर रहेगा।
बड़ा सवाल
क्या कांग्रेस का यह संगठनात्मक प्रशिक्षण अभियान आगामी चुनावों में पार्टी को नई ताकत और बेहतर चुनावी प्रदर्शन दिला पाएगा, या यह केवल संगठनात्मक औपचारिकता बनकर रह जाएगा?
🔥 Socialnetworkingservices.in
“जहाँ खबर नहीं, असर दिखता है!”







