
राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए नई रणनीति लागू, सभी तहसीलों में तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की जिम्मेदारियां बदलीं
नरसिंहपुर | विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे
जिले में राजस्व व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और परिणाममुखी बनाने की दिशा में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए राजस्व विभाग में व्यापक स्तर पर अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत जिले की सभी प्रमुख तहसीलों में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख की जिम्मेदारियों का पुनर्विन्यास किया गया है।
यह निर्णय राज्य शासन के राजस्व विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण एवं पदोन्नति आदेशों के अनुपालन में लिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य स्पष्ट है—राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण, प्रशासनिक जवाबदेही में वृद्धि और आम नागरिकों को त्वरित राहत।
पूरे जिले की मॉनिटरिंग अब विवेक मूले के जिम्मे
आदेश के अनुसार तहसीलदार (भू-संसाधन प्रबंधन) विवेक मूले को अधीक्षक भू-अभिलेख (राजस्व एवं भू-संसाधन प्रबंधन) के माध्यम से जिले की सभी तहसीलों के कार्यों की मॉनिटरिंग, राजस्व अधिकारियों की नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने तथा कार्यों की निगरानी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा राजेंद्र कुमार ठाकुर को सहायक अधीक्षक भू-संसाधन प्रबंधन तथा राजेश पटवा को सत्कार शाखा का प्रभार दिया गया है।
तहसीलवार नई जिम्मेदारियां
नरसिंहपुर
अमित कुमार रिनाहिते – तहसीलदार नरसिंहपुर एवं मुंगवानी।
अनु जैन – बचई एवं अपर तहसीलदार (नजूल) के राजस्व न्यायालयीन कार्य।
रूबी खान – कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (गैर न्यायालयीन कार्य)।
करेली
विक्रम सिंह ठाकुर – तहसीलदार करेली।
महेश बट्टी – बरमान क्षेत्र के राजस्व न्यायालयीन कार्य।
सुरेश कुमार उपाध्याय – गैर न्यायालयीन कार्य।
तेंदूखेड़ा
शानू चौधरी – तहसीलदार तेंदूखेड़ा।
खगेश कुमार भलावी – चांवरपाठा के राजस्व न्यायालयीन कार्य।
गिरीश धुलेकर – गैर न्यायालयीन कार्य।
गोटेगांव
पूर्णिमा भगत – तहसीलदार गोटेगांव।
राजीव कुमार नेमा – बरहटा के राजस्व न्यायालयीन कार्य।
राजेंद्र सेन – श्रीनगर क्षेत्र के राजस्व न्यायालयीन कार्य।
गाडरवारा
प्रियंका नेताम – तहसीलदार गाडरवारा एवं सिहोरा-करपगांव।
नितिन राय – चीचली क्षेत्र।
नीलम श्रीवास – बोहानी क्षेत्र।
साईंखेड़ा
इमरान मंसूरी – तहसीलदार साईंखेड़ा।
नीलम श्रीवास – देवरी क्षेत्र के राजस्व न्यायालयीन कार्य।
प्रशासन का स्पष्ट संदेश
कलेक्टर रजनी सिंह का यह प्रशासनिक फेरबदल केवल पदस्थापना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य राजस्व व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाना है। नई व्यवस्था से लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, न्यायालयीन कार्यों में गति और शासन की सेवाओं की प्रभावशीलता बढ़ने की उम्मीद है।
🔥 Socialnetworkingservices.in
“जहाँ खबर नहीं, असर दिखता है!”







