
डिंडौरी। अमरपुर क्षेत्र के ग्राम रानी रामगढ़ में खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। “विधायक कप” रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 मई 2026 से किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता सीजन-1 के रूप में आयोजित की जा रही है, जिसमें विजेता टीम को ₹31,000 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को ₹15,000 नगद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रवेश शुल्क ₹1500 निर्धारित किया गया है।
प्रतियोगिता के सभी मैच 8-8 ओवर के खेले जाएंगे तथा Sixit टेनिस बॉल का उपयोग किया जाएगा। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड एवं टीम आईडी अनिवार्य कर दिया है। साथ ही प्रतियोगिता में अनुशासन बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण नियम भी निर्धारित किए गए हैं।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ना एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में टीमों के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है।
संपर्क सूत्र:
9977374957, 8225032829, 9713452818, 8889953489, 8103617321, 9826717133, 9754878786
आयोजक:
समस्त ग्रामवासी रानी रामगढ़, अमरपुर
Social Networking Services.in