
मण्डला। नगर पालिका परिषद मण्डला द्वारा “प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0” के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यदि आप आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं और अपने परिवार के लिए पक्के घर का सपना देख रहे हैं, तो यह सुनहरा अवसर आपके लिए है।
🔹 योजना के प्रमुख घटक :
✅ बीएलसी घटक — स्वयं की भूमि पर आवास निर्माण हेतु सहायता
✅ एएचपी घटक — शहरी क्षेत्रों में आवास एवं किरायेदारी सुविधा
✅ आईएसएस घटक — बैंक ऋण पर ब्याज अनुदान सुविधा
📲 इच्छुक नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं अपनी पात्रता जांच सकते हैं :
https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2024/PMAY_SURVEY/EligiblityCheck.aspx
🏛️ अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन हेतु संपर्क करें :
प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा
नगर पालिका परिषद मण्डला
🌟 केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों को सम्मानजनक पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
⏳ पात्र हितग्राही जल्द आवेदन करें और अपने सपनों के घर की ओर पहला कदम बढ़ाएं।


