प्रशासन सख्त, हर संवेदनशील क्षेत्र में मजिस्ट्रेट तैनात
डिंडोरी। हनुमान जयंती (02 अप्रैल 2026) को लेकर डिंडोरी जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित करते हुए सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में कार्यपालिक दण्डाधिकारियों (मजिस्ट्रेट) की तैनाती कर दी गई है। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
⚡ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
- पूरे जिले में मजिस्ट्रेट लेवल मॉनिटरिंग
- थाना प्रभारियों के साथ सीधा समन्वय
- संवेदनशील क्षेत्रों में स्पेशल निगरानी
- किसी भी स्थिति में इंस्टेंट रिस्पॉन्स सिस्टम
📍 ये इलाके विशेष निगरानी में
👉 शहपुरा
👉 डिंडोरी
👉 बजाग
👉 समनापुर
👉 अमरपुर
👉 मेंहदवानी
👉 करंजिया
⚠️ स्पष्ट चेतावनी
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या शांति भंग करने की कोशिश को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
🟢 जनता से अपील
- शांति और सौहार्द बनाए रखें
- सोशल मीडिया अफवाहों से दूर रहें
- संदिग्ध गतिविधि तुरंत पुलिस/प्रशासन को बताएं
🔴 आदेश लागू
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और हनुमान जयंती पर्व समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।