डिण्डौरी।सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सामाजिक उत्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान के अंतर्गत संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जिलास्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की कलेक्टर सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही वार्षिक क्रिया योजना 2026-27 का प्रस्तुतीकरण कर उस पर समिति सदस्यों के साथ चर्चा की गई। बैठक में प्रोजेक्ट उन्नति प्रशिक्षण की प्रगति पर विचार-विमर्श हुआ तथा आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
कलेक्टर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का लक्ष्य पूर्ण न होने पर संबंधित डायरेक्टर प्रशिक्षण संस्थान को सख्त निर्देश दिए कि समय-सीमा के अंदर लक्ष्य पूर्ण करें अन्यथा उच्च अधिकारीयों को पत्र भेजकर प्रगति की जानकारी भेजी जाएगी। और साथ ही साथ कहा की आपके द्वारा वर्ष में जिस-जिस विषय पर प्रशिक्षण दिया जाता है प्रशिक्षण देने के पहले जिले में संचालित सभी विभाग अधिकारीयों से इस संबंध में लिखित सूचना देकर अवगत कराये ताकि इन विभागों की शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया जा सकें।
बैठक के दौरान उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग, एनआरएलएम प्रबंधक, श्री देवव्रत पाल डीडीएम नाबार्ड, श्रीमती अपर्णा पांडे, ओएमजी मिश्रा, सुश्री दीपिका सिंगौर, श्री एचपी शुक्ला सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।