
पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे, कीचड़ और गड्ढों के बीच जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर ग्रामीण
अमरपुर, डिंडौरी। ग्राम पंचायत अमरपुर के मुकद्दम टोला की यह तस्वीर सिर्फ एक सड़क की बदहाली नहीं, बल्कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पहली ही बारिश में सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। गहरे गड्ढों में भरे पानी और कीचड़ ने लोगों का आवागमन मुश्किल बना दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि सड़क की समय पर मरम्मत और रखरखाव किया गया होता, तो क्या आज यह स्थिति पैदा होती?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि—
क्या विकास कार्य सिर्फ कागजों तक सीमित हैं?
क्या गुणवत्ता की जांच केवल औपचारिकता बनकर रह गई है?
क्या जिम्मेदार अधिकारी और पंचायत प्रशासन इस सड़क की वास्तविक स्थिति से वाकिफ हैं?
आखिर जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए कब तक इंतजार करना पड़ेगा?
बरसात के इस मौसम में स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क किसी चुनौती से कम नहीं है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क का तत्काल निरीक्षण कराया जाए, खराब स्थिति के कारणों की जांच हो और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाई जाए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
📢 जनता पूछ रही है:
“विकास के नाम पर करोड़ों खर्च होने के दावों के बीच आखिर मुकद्दम टोला जैसी सड़कें बदहाल क्यों हैं? जिम्मेदारी कौन लेगा?”
🔥 Socialnetworkingservices.in
“जहाँ खबर नहीं, असर दिखता है!”




