अमरपुर। समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि दिनांक 04 अप्रैल 2026 (शनिवार) को 33/11 केवी उपकेंद्र अमरपुर में पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। यह कार्य वर्तमान 3.15 MVA क्षमता को बढ़ाकर 5 MVA करने हेतु किया जा रहा है, जिससे भविष्य में बेहतर एवं स्थिर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
🔧 कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी:
समय: प्रातः 08:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक
📍 इन क्षेत्रों/फीडरों पर रहेगा असर:
- अमरपुर – 7582
- चांदपुर – 7580
- सक्का – 7581
- मोहनझिर – 18401
बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने सभी आवश्यक कार्य समय रहते पूर्ण कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
📞 शिकायत एवं सहायता हेतु संपर्क करें: 1912
👉 विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली कटौती की समयावधि में परिवर्तन (कम या अधिक) संभव है।
🙏 विद्युत विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।