आयोजित निःशुल्क हेल्थ कैंप में– जानें BMI, बॉडी फैट और मेटाबॉलिज्म रेट
डिंडौरी। डिंडौरी जिले में आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से H2H क्लब डिंडौरी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 17 जनवरी 2026, शनिवार को दोपहर 2:30 बजे आयोजित होगा।
शिविर में राजस्थान के जयपुर से आए प्रसिद्ध हेल्थ एवं न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉ. करण सिंह सोमरा (नेचुरोपैथी एवं सर्टिफाइड न्यूट्रिशन एक्सपर्ट) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वे स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और आधुनिक पोषण विज्ञान पर मार्गदर्शन देंगे तथा लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श भी देंगे।
इन जांचों की मिलेगी निःशुल्क सुविधा
स्वास्थ्य शिविर के दौरान प्रतिभागियों की निम्न जांचें पूर्णतः निःशुल्क की जाएंगी—
BMI (बॉडी मास इंडेक्स)
बॉडी फैट प्रतिशत
विसरल फैट
बॉडी मास प्रतिशत
मेटाबॉलिज्म रेट
बॉडी वेट
आयोजकों के अनुसार यह शिविर सीमित सीटों के साथ आयोजित किया जा रहा है, इसलिए इच्छुक लोग समय रहते पंजीकरण कराएं।
यहां होगा आयोजन
स्थान: होटल श्रीमाया, जैन पेट्रोल पंप के पास, डिंडौरी (मध्यप्रदेश)
संपर्क सूत्र
6265011977
8821817090
8358018033
9424702785
आयोजक H2H क्लब डिंडौरी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल होकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करें।
