
12वीं पास स्थानीय महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर, 13 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
भोपाल। मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती 2026 (फेज-1) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 01 जुलाई 2026 से 13 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन विभाग के चयन पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती के लिए आवेदिका का संबंधित राजस्व ग्राम (ग्रामीण क्षेत्र) या शहरी वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 01 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आवेदन प्रक्रिया
अभ्यर्थी स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं या किसी MP Online कियोस्क के माध्यम से आवेदन करवा सकती हैं। आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज PDF प्रारूप में अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदन शुल्क ₹100 तथा उस पर 18% GST देय होगा। आवेदन जमा करने के बाद उसकी रसीद एवं प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 01 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 13 जुलाई 2026
त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2026
आवेदन लिंक: https://chayan.mponline.gov.in/
नोट: आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नियमावली एवं पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।
🔥 Socialnetworkingservices.in
“जहाँ खबर नहीं, असर दिखता है!”




